APSC Age Limit Increased: अरुणाचल सरकार का युवाओं को तोहफा, सिविल सेवा परीक्षा की ऊपरी आयु सीमा में की बढ़ोतरी
APSC Age Limit Increased: अरुणाचल प्रदेश की कैबिनेट ने सामान्य उम्मीदवारों के लिए राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 35 और अनुसूचित जन जाति के लिए 40 वर्ष करने की मंजूरी दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSC Applicatoion Age Limit Increased by Arunachal Pradesh Cabinet: अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट ने सामान्य उम्मीदवारों के लिए राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 35 और अनुसूचित जन जाति के लिए 40 वर्ष करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने अरुणाचल सिविल सेवा और सिविल पदों (सीधी भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा) नियम के नियम 3 में संशोधन को मंजूरी दी, जिसके अनुसार, राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा सामान्य के लिए 35 वर्ष और एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष होगी।
पिछले साल 22 नवंबर को की थी घोषणा
खांडू ने पिछले साल 22 नवंबर को घोषणा की थी कि एपीपीएससी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा तीन साल बढ़ाई जाएगी। राज्य सरकार में सिविल सेवाओं और सिविल पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्तमान आयु सीमा 32 वर्ष है, एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है। हालांकि, कैबिनेट ने कहा कि सहायक प्रोफेसर के पद पर सीधी भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा, जो वर्तमान में 37 वर्ष है हालांकि एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट के साथ 42 वर्ष होगी।
खेल और युवा मामलों के विभाग में 30 नए पदों का सृजन
बयान में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश को खेल महाशक्ति बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने खेल और युवा मामलों के विभाग में 30 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। सृजित पदों में जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) के 20 पद शामिल हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस कदम से खेल विभाग मजबूत होगा और यह खेल और खिलाड़ियों के लिए अधिक कुशलता से काम करने में सक्षम होगा।
कमेंट
कमेंट X