फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Arunachal APPSC chairman resigns amid paper leak controversy

APPSC Paper Leak Controversy: एपीपीएससी पेपर लीक विवाद के बीच चेयरमैन का इस्तीफा

Fri, 14 Oct 2022 11:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

APPSC Paper Leak Controversy: एपीपीएससी पेपर लीक विवाद के बीच चेयरमैन का इस्तीफा
 

विज्ञापन
Arunachal APPSC chairman resigns amid paper leak controversy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

APPSC Paper Leak Controversy: अरुणाचल  प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के अध्यक्ष निपो नबाम ने सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को लेकर उठे विवाद के बीच शुक्रवार, 14 अक्तूबर की शाम को इस्तीफा दे दिया है। नबाम ने राज भवन में राज्यपाल बीडी मिश्रा को अपना इस्तीफा सौंपा है।

विज्ञापन

राज भवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नबाम ने एक बयान में कहा कि समुदाय की शीर्ष संस्था न्याशी एलीट सोसाइटी (एनईएस) की सलाह पर काम करते हुए उन्होंने राज्यपाल से उनका इस्तीफा स्वीकार करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इस बीच, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि उनकी सरकार ने इसके बेहतर प्रबंधन के लिए एपीपीएससी को सिविल सचिवालय में विलय करने का फैसला किया है।

खांडू ने संवाददाताओं से कहा कि चूंकि आयोग एक स्वतंत्र पिकाय है, इसलिए इसके कुछ नियम और कानून हैं जो राज्य सरकार को इसके मामलों में हस्तक्षेप करने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग में बदलाव के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग एपीपीएससी के सिविल सचिवालय में विलय के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगा। उन्होंने कहा एक बार विलय पूरा हो जाने के बाद, पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को उनकी सेवाओं से समाप्त कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एक उम्मीदवार ने 29 अगस्त को सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। 26 और 27 अगस्त को हुई परीक्षा में 400 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। पुलिस अब तक इस मामले में सरकारी अधिकारियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed