फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Army Agniveer Result 2024: Result of Agniveer Common Entrance Exam released, check from this link

Army Agniveer Result 2024: अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक

Tue, 28 May 2024 11:17 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Tue, 28 May 2024 11:17 AM IST
सार

Army Agniveer Result 2024: भारतीय सेना ने राजस्थान में सेना भर्ती कार्यालयों (एआरओ) के लिए अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैसे चेक कर सकते हैं उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Army Agniveer Result 2024: Result of Agniveer Common Entrance Exam released, check from this link
Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

Army Agniveer Result 2024: भारतीय सेना ने राजस्थान में सेना भर्ती कार्यालयों (एआरओ) के लिए अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

इस परीक्षा के परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर एक पीडीएफ के फोर्म में जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि अगर उम्मीदवारों को इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर मिलता है तो इसका मतलब है कि अगले राउंड के लिए चुने गए हैं। अभी सिर्फ राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, झुंझनूं समेत विभिन्न एआरओ के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के परिणाम जारी हुए हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षा का आयोजन  22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय थलसेना द्वारा जनरल ड्यूटी, टेक्निकल ब्रांच, क्लर्क और ट्रेड्समैन कटेगरी में अग्निवीर के 25,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अब भर्ती प्रक्रिया के अगले फेज यानी शारीरिक फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले फेज के संबंध में अपडेट और आगे के निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Army Agniveer Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्क्रीन पर विभिन्न अग्निवीर भर्ती रैलियों (एआरओ) के रिजल्ट डिसप्ले हो जाएंगे। 
  • अपने एआरओ लिंक पर क्लिक करें. सफल उम्मीदवारों का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • उसमें अपना रोल नंबर चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed