AP ECET 2023 Results Out: एपी इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे जारी; इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
APSCHE AP ECET 2023 Results Out: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने रविवार, दो जुलाई को स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 (AP ECET 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSCHE AP ECET 2023 Results Out: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने रविवार, दो जुलाई को स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 (AP ECET 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (JNTU) द्वारा आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 20 जून को आयोजित किया गया था। प्रारंभिक उत्तर कुंजी 23 जून को जारी की गई थी और आवेदक 25 जून, 2023 तक आपत्तियां उठा सकते थे।
एपी ईसीईटी इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और बीएससी (गणित) डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए इंजीनियरिंग/ फार्मेसी पाठ्यक्रमों में द्वितीय वर्ष स्तर के लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
AP ECET 2023 Results Out: डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर AP ECET 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
स्कोर कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X