APOSS: एपीओएसएस ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
APSOS Class 10th and 12th Admit Card: एपीओएसएस ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSOS Class 10th and 12th Admit Card: आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एपीओएसएस कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट के मुताबिक आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
APSOS Class 10th and 12th Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एपीएसओएस10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in पर जाएं
- उसके बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
- एडमिट कार्ड जांचें और उसे डाउनलोड कर लें।
- उसके बाद एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X