AP LAWCET 2024: एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए खुली फॉर्म सुधार विंडो; 1 जून तक करें संपादन, यहां पढ़ें
AP LAWCET 2024: आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय आज 30 मई को आंध्र प्रदेश कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET) 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो खोल देगा। कैसे कर पाएंगे उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP LAWCET 2024: आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय आज 30 मई को आंध्र प्रदेश कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET) 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in/LAWCET. पर जाकर संपादन कर सकते हैं।
आपको बता दें की उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए अपनी भुगतान आईडी, योग्यता परीक्षा हॉल टिकट नंबर, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और SSC हॉल टिकट नंबर का उपयोग करना होगा। इस विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ तथा क्वालीफाइंग हॉल टिकट संख्या में परिवर्तन कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पेपर का माध्यम तेलुगु और अंग्रेजी है। आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को 3 खंडों में विभाजित किया जाएगा- सामान्य ज्ञान और मानसिक क्षमता, करंट अफेयर्स और कानून के अध्ययन के लिए योग्यता। तीन खंडों में से योग्यता का महत्व सबसे अधिक है।
परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 03 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 09 जून को आयोजित होने वाली है। इसके अलावा, परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
AP LAWCET 2024: कैसे करें आवेदन पत्र में बदलाव
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cets.apsche.ap.gov.in/LAWCET. पर जाएंगे।
- होमपेज पर उपलब्ध संपादन के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
- आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाइगा।
- आवश्यकतानुसार आवेदन प्रपत्र को संपादित करें।
- सेव और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X