AP Inter Hall Ticket 2024: प्रथम, द्वितीय वर्ष के लिए आंध्र प्रदेश इंटर एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
AP Inter Hall Ticket 2024: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, एपीबीआईई ने 23 फरवरी, 2024 को प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए एपी इंटर हॉल टिकट 2024 जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP Inter Hall Ticket 2024: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, एपीबीआईई ने 23 फरवरी, 2024 को प्रथम, द्वितीय वर्ष के लिए एपी इंटर हॉल टिकट 2024 जारी किया है। जो उम्मीदवार मार्च परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in पर जाकर प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है परीक्षा का समय
जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रथम वर्ष की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 19 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरे वर्ष की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
AP Inter Hall Ticket 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- APBIE की आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध प्रथम, द्वितीय वर्ष के लिए एपी इंटर हॉल टिकट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार APBIE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X