{"_id":"66aef4aca114673eb00f58f8","slug":"ap-icet-2024-last-chance-to-apply-for-phase-1-today-apply-soon-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AP ICET 2024: पहले चरण के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP ICET 2024: पहले चरण के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जल्द करें आवेदन
Sun, 04 Aug 2024 08:55 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:55 AM IST
सार
एपीआईसीईटी वेब काउसंलिंग 2024 के तहत एमबीए एडमिशन के लिए पंजीकरण की आज आखिरी तिथि है। पहले चरण के पंजीकरण का आज आखिरी मौका है।
विज्ञापन
आखिरी मौका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश काउंसलिंग ऑफ हायर एजुकेशन के लिए आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,200 रुपये है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एपी आईसीईटी काउंसलिंग तिथियां 2024 के अनुसार अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का सत्यापन 5 अगस्त को होगा। वहीं पंजीकृत उम्मीदवार 6 अगस्त से कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के लिए वेब विकल्प दर्ज कर सकेंगे। पहले चरण के लिए उम्मीदवार icet-sche.aptonline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एपी आईसीईटी काउंसलिंग 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
विद्यार्थी एपी आईसीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करें।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icet-sche.aptonline.in पर जाएं।
2. होमपेज पर फॉर्म अनुभाग के अंतर्गत उम्मीदवार पंजीकरण पर क्लिक करें।
3. एपी आईसीईटी हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भुगतान की स्थिति जांचें।
6. भुगतान पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
एपी आईसीईटी काउंसलिंग 2024 के लिए इन दस्तावेज की होगी आवश्यकता
पंजीकरण के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी की जरूरत होगी। उम्मीदवार इनको निकाल कर रखें।
1. एपी आईसीईटी 2024 का प्रवेश पत्र
2. एपी आईसीईटी 2024 रैंक कार्ड
3. ट्रांसफर सर्टिफिकेट
4. डिग्री अंक ज्ञापन या समेकित अंक ज्ञापन
5. डिग्री प्रोविजनल सर्टिफिकेट
6. इंटरमीडिएट के नंबर या फिर डिप्लोमा
7. एसएसएसी या इसके समकक्ष अंक ज्ञापन
8. कक्षा 9 से डिग्री तक अध्ययन प्रमाण पत्र
9. आंध्र प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों को निवास प्रमाण पत्र।
10. गैर-स्थानीय उम्मीदवारों के संबंध में माता-पिता में से किसी एक का आंध्र प्रदेश में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी 10 वर्षों का निवास प्रमाण पत्र।
11. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नवीनतम वैध आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड, जिसमें उम्मीदवार का नाम दर्ज हो।
12. एससी, एसटी, बीसी के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।
13. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
14. स्थानीय स्थिति प्रमाण पत्र यदि लागू हो।
उम्मीदवार जो 2 जून 2014 से सात वर्ष की अवधि के भीतर तेलंगाना राज्य के किसी भी हिस्से में रहता है, उसे आंध्र प्रदेश का स्थानीय उम्मीदवार माना जाएगा।

कमेंट
कमेंट X