फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP EAMCET Admit Card 2023 Out download at cets.apsche.ap.gov.in

AP EAMCET Admit Card 2023 Out: एपी ईएएमसीईटी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउलोड

Tue, 09 May 2023 11:15 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 11:15 AM IST
सार

AP EAMCET Admit Card 2023 Out: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
AP EAMCET Admit Card 2023 Out download at cets.apsche.ap.gov.in
Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AP EAMCET Admit Card 2023 Out: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET) 2023 का एडमिट कार्ड आज यानी 09 मई, 2023 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना AP EAMCET हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- cet.apsche.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 15 मई से 19 मई तक इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। 22 मई से कृषि और फार्मेसी की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार अपना  AP EAMCET 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

AP EAMCET 2023 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद, एपी ईएएमसीईटी 2023 की उत्तर कुंजी 24 मई, 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 24 मई को सुबह नौ बजे से 26 मई को सुबह नौ बजे तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

AP EAMCET परीक्षा पैटर्न

AP EAMCET 2023 की इंजीनियरिंग परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें गणित के 80 प्रश्न, भौतिकी और रसायन विज्ञान के 40 प्रश्न होंगे। कृषि और फार्मेसी परीक्षा में 160 प्रश्न भी शामिल होंगे, जिसमें वनस्पति विज्ञान पर 80 प्रश्न (40 वनस्पति विज्ञान, 40 प्राणीशास्त्र) और प्रत्येक भौतिकी और रसायन विज्ञान पर 40 प्रश्न होंगे।

विज्ञापन

AP EAMCET हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले APSCHE की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।

  • “एपी ईएपीसीईटी - 2023” पर क्लिक करें।

  • अब एक एक नया टैब खुलेगा।

  • “डाउनलोड” एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • AP EAMCET 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। 

  • हॉल टिकट डाउनलोड करें।

  • हॉल टिकट का प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed