फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Annual festival Synergy 2024 at SGT University; Awareness created on digital arrest and cyber bullying

Synergy: एसजीटी यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव सिनर्जी का आयोजन; डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग पर किया जागरूक

Fri, 18 Oct 2024 05:44 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Fri, 18 Oct 2024 05:44 PM IST
सार

SGT University: एसजीटी यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव सिनर्जी-2024 के दूसरे नवाचार आधारित मॉडलों में डिजिटल अरेस्ट और साइबर बुलिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों ने लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया।
 

विज्ञापन
Annual festival Synergy 2024 at SGT University; Awareness created on digital arrest and cyber bullying
Synergy 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SGT University: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में सिनर्जी कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे काफी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, प्राकृतिक संसाधन और स्थिरता, भविष्य की तकनीक व नवाचार और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित है। 

विज्ञापन


सीनर्जी में लॉ फैकल्टी की स्नेहा ने मॉडल के जरिए लोगों को साइबर फ्राॅड से बचने के लिए जागरूक किया। मॉडल के जरिए छात्रा ने लोगों को साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं को विस्तार से समझने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि कैसे साइबर ठग लोगों को फर्जी पुलिस कर्मी बनकर डरा-धमका कर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में लोगों को अब सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, साइबर बुलिंग मॉडल से जरिए छात्रों ने साइबर बुलिंग की जानकारी और शिकायत करने संबंधी जानकारी रखी। इसमें एक क्यूआर कोड़ के जरिए साइबर बुलिंग होने का पता लगाने और इससे संबंधित शिकायत के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र विशाल, नेहा, प्रशांत की टीम ने मिलकर यह मॉडल बनाया है। इसके अलावा छात्र वजीर मोहन और वीनिता ने कार्बन कैप्चरिंग डिवाइस का मॉडल प्रदर्शित किया हुआ है। इसके जरिए इंडस्ट्री से होने वाले प्रदूषण को कम करने और कार्बन को दोबारा प्रयोग में लाने के बारे में जानकारी दी गई है।

इस दौरान डॉ. दीक्षा और डॉ. सोनम यादव ने महिला स्वच्छता पर अपना मॉडल प्रदर्शित किया हुआ है। दोनों ने बताया कि आज भी महिलाएं मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर गलती कर देती है।

मॉडल के जरिए महिलाओं की स्वच्छता संबंधी कई जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना था। 18 अक्टूबर को मुख्य अतिथि के रूप में रमेश जुनेजा, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मैनकाइंड फार्मा होंगे। विशिष्ठ अतिथि में हरलीन कौर, विशेष सचिव उपराज्यपाल दिल्ली व बीआर सिकरी चेयरमैन एफओपीई होंगे।

Annual festival Synergy 2024 at SGT University; Awareness created on digital arrest and cyber bullying
Synergy 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव म्यूजिक बैंड्स ने बांधा समां

एसजीटी यूनिवर्सिटी सिनर्जी 2024 में 4,500 से अधिक छात्रों व स्कूली छात्रों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी जीवंत हो उठा। यूनिवर्सिटी परिसर में 200 से अधिक परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं, जो छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का प्रमाणित कर रही है।

यूनिवर्सिटी के छात्रों और आगंतुक स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विचारों और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिनमें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वच्छ ऊर्जा और स्मार्ट शहरी समाधान जैसे विषय शामिल हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रोबोट कॉम्बैट, रॉकेट लॉन्च, ड्रोन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक शामिल थे। तकनीकी गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

लाइव म्यूजिक बैंड्स ने अपनी धुनों से वातावरण को सुरमय बना दिया। जबकि विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का एक आकर्षक हिस्सा था एसजीटी हाट रहा। हल्ली की थाली जैसे विशेष स्टॉल्स ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed