आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, सभी छात्रों को बिना परीक्षा किया गया पदोन्नत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने SSC या कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 6.39 लाख से अधिक छात्र जो कक्षा 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
इस वर्ष, सभी छात्रों को पदोन्नत किया गया क्योंकि कोरोना महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्रों का मूल्यांकन सेमेस्टर और आंतरिक मूल्यांकन में अंकों के आधार पर किया गया है। 10वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध है।
वे जो आंध्र प्रदेश 10वीं के छात्र हैं, वे अपने अंक इन चरणों के माध्यम से देख सकते हैं।
- विद्यार्थी सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in पर जाएं
- दिए गए लिंक "एसएससी पब्लिक एग्जामिनेशन मार्च 2020 स्टूडेंट रिजल्ट एंड शॉर्ट मेमो विदाउट फोटो" पर क्लिक करें।
- अब आप नए पेज पर होंगे, यहां छात्र अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन करें।
- अब आपके सामने आपके 10वीं कक्षा के अंक होंगे।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
छात्र नीचे दिए गए लिंक से अपने आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं के अंक डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने 10वीं कक्षा के रोल नंबर के साथ लॉगिन करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X