फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AMU first-year MA Theology student dies by suicide in hostel room

AMU Student Suicide: एएमयू के छात्र शाकिर ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Feb 2025 05:59 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

AMU: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष के एक छात्र का शव शुक्रवार की सुबह छात्रावास के उसके कमरे में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
AMU first-year MA Theology student dies by suicide in hostel room
Student Suicide - फोटो : freepik

विस्तार

AMU Student Suicide: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 25 वर्षीय एक परास्नातक छात्र ने शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे के बाहर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली के अनुसार, एमए थियोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद शाकिर का शव विश्वविद्यालय परिसर में 'मुंबई हॉस्टल' में उसके कमरे के बाहर एक कोने में छिपाकर रखी गई लोहे की रॉड से लटका हुआ पाया गया।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि शाकिर को कल रात करीब 10 बजे तक अपने कमरे में देखा गया था और उसने हमेशा की तरह शाम का खाना भी खाया था। उसके रूममेट्स ने बताया कि वह सामान्य लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू अधिकारियों ने पुलिस और शाकिर के परिवार को सूचित कर दिया है, जो लखीमपुर खीरी जिले में रहते हैं।

अली ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed