फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Allocated additional Rs 200 cr for post-matric scholarships of OEC category students: Kerala govt

Kerala: केरल में OEC वर्ग के छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 200 करोड़ की बढ़ोतरी

Sat, 08 Nov 2025 11:18 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Nov 2025 11:18 AM IST
सार

Kerala Government: केरल सरकार ने ओईसी श्रेणी के छात्रों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इस कदम से हजारों छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
Allocated additional Rs 200 cr for post-matric scholarships of OEC category students: Kerala govt
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

OEC Students: केरल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने अन्य पात्र समुदायों (OEC) श्रेणी के छात्रों के पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञापन


राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही सरकार ने इस वर्ष अब तक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ओईसी श्रेणियों के लिए छात्रवृत्ति पर 5,326 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन


बालगोपाल ने कहा कि ओईसी और सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) श्रेणी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण के लिए 200 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने छात्रवृत्ति बकाया चुकाने के लिए बढ़ाया बजट

इस वर्ष बजट में 240 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे तथा इसकी अनुमति पहले ही दे दी गयी थी। 

बयान में कहा गया है, "अब 200 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन की अनुमति दी गई है।" इसमें कहा गया है कि इससे इस श्रेणी के अंतर्गत बकाया राशि का पूर्ण भुगतान किया जा सकेगा।

इसमें आगे कहा गया है कि पिछले वर्ष छात्रवृत्ति के लिए बजट में 40 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन सरकार ने लगभग 358 करोड़ रुपये वितरित किए, जिसमें पिछले वर्षों का बकाया भी शामिल था।

बयान में यह भी कहा गया है कि पहली पिनाराई सरकार ने हाशिए पर पड़े समुदायों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पर 3,853 करोड़ रुपये वितरित किए, जबकि ओमन चांडी सरकार के दौरान केवल 2,069 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed