AU PGAT 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजीएटी के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण
Allahabad University PGAT 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AU PGAT 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 (PGAT 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 तक बढ़ा दी है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 22 से 23 मई 2025 तक खुली रहेगी, जिसमें उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा पीजीएटी 2025 (PGAT 2025) परीक्षा का आयोजन 10, 11, 12 और 13 जून, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमए, एमएससी, एमकॉम, बीएड, एमएड, एमबीए के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे एलएलबी, एलएलएम और आईपीएस में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
आवेदन शुल्क
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीजीएटी-2025 (PGAT-2025) के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी और परीक्षा स्तर के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। पीजीएटी-I के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पीजीएटी-II के लिए यह शुल्क 1600 रुपये है।
वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रियायती शुल्क निर्धारित किया गया है। इन श्रेणियों के लिए पीजीएटी-I का शुल्क 500 रुपये और पीजीएटी-II का शुल्क 800 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, PGAT 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X