Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी की काउंसलिंग शुरू; कल जारी होगा सीट आवंटन परिणाम
Allahabad University BA LLB Admission 2022: जो उम्मीदवार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग के लिए खुद को allduniv.ac.in पर पंजीकृत करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Allahabad University Admission 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शनिवार, 12 नवंबर, 2022 से बीए एलएलबी कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीए एलएलबी परामर्श के लिए खुद को allduniv.ac.in पर पंजीकृत करना होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीए एलएलबी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 12 नवंबर से 13 नवंबर तक पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। काउंसलिंग और आवंटन 13 नवंबर को होगा। हालांकि, उम्मीदवार 13 नवंबर से 14 नवंबर, 2022 तक फीस जमा कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से श्रेणी के अनुसार बीए एलएलबी प्रवेश कट-ऑफ 2022 जारी कर दिया गया है। बीए एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को न्यूनतम कट-ऑफ अंकों को पूरा करना होगा। सामान्य अनारक्षित श्रेणी के लिए बीए एलएलबी कट-ऑफ 603.17507 और उससे अधिक रहा है, अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लिए यह 468.195154 और उससे अधिक है और वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 354.076728 और उससे अधिक रहा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीए एलएलबी प्रवेश 2022 काउंसलिंग तिथियां
-
दस्तावेजों का पंजीकरण और अपलोडिंग : 12 नवंबर, 2022 को सुबह 9:30 बजे से - 13 नवंबर, 2022 को सुबह 11:30 बजे तक -
बीए एलएलबी काउंसलिंग और आवंटन : 13 नवंबर, 2022 को सुबह 11:30 से शाम पांच बजे तक -
शुल्क जमा करने की समय-सीमा : 13 नवंबर - 14 नवंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक
कमेंट
कमेंट X