फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All India Sainik Schools Entrance Examination Last Date Extension Till 23 January; know here

AISSEE 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 14 Jan 2025 08:09 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 14 Jan 2025 08:09 AM IST
सार

AISSEE Sainik School Admission 2025 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब जो छात्र कक्षा 6 और 9वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे इसके लिए 23 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
All India Sainik Schools Entrance Examination Last Date Extension Till 23 January; know here
Sainik School Admission 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NTA AISSEE Admission Form 2025: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बढ़ा दिया है। जो अविभावक अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में एडमिशन दिलाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/aissee पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की ओर से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र अब 23 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 है। वहीं सुधार विंडो 26 से 28 जनवरी, 2025 तक खुलेगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

AISSEE Exam: कौन कर सकता है आवेदन?

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। 
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी, उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।

AISSEE Application Fees: आवेदन शुल्क

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए लड़कियों को छठी कक्षा में ही प्रवेश मिलेगा। नौवीं कक्षा में सिर्फ सीटें उपलब्ध होने पर ही लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 650 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर AISSEE 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। 
  • विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed