फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All India Bar Examination AIBE 19 Result 2024 will be released soon; know passing marks

AIBE 19 Result 2024: जारी होने वाला है 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का रिजल्ट; इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Thu, 16 Jan 2025 08:57 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 16 Jan 2025 08:57 AM IST
सार

AIBE 19 Result Soon: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही एआईबीई 19 परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। काउंसिल की तरफ से उत्तर कुंजी 29 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां 10 जनवरी तक स्वीकार की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
All India Bar Examination AIBE 19 Result 2024 will be released soon; know passing marks
19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIBE 19th Result 2024 Declared Soon: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से जल्द ही 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के नतीजे घोषित करने की उम्मीद है। काउंसिल ने परीक्षा की उत्तर कुंजी 29 दिसंबर 2024 को जारी की थी, जिस पर आपत्तियां 10 जनवरी तक स्वीकार की गई थी। बीसीआई ने चारों सेट A, B, C और D के लिए उत्तर कुंजी जारी की थी। परिणाम घोषित होने से पहले, अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम को चेक और डाउनलोड भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

कब आएगा AIBE 19 परीक्षा का रिजल्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार काउंसिल ऑफ इंडिया जनवरी के तीसरे या चौथे हफ्ते में आधिकारिक तौर पर 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।  हालांकि, काउंसिल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख और समय का एलान नहीं किया है। काउंसिल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगी।
विज्ञापन

कब हुई थी AIBE 19 परीक्षा?

ऑल इंडिया बार परीक्षा का आयोजन देश के 50 से  ज्यादा शहरों में 22 दिसंबर 2024 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में किया गया था। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और इसको साल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि काउंसिल ऑल इंडिया बार परीक्षा के रिजल्ट को दोबारा जांचने का भी विकल्प देता है, जो अभ्यर्थी 2024 के अपने AIBE 19 परीक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट की फिर से जांच करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?

19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जबकि एससी, एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 40% हैं।

क्यों होती है परीक्षा?

भारत में वकालत करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) को पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा उम्मीदवारों को एक प्रैक्टिस सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो पूरे देश में वैध होता है। केवल वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करते हैं, ही वकील के रूप में कोर्ट में केस लड़ने के योग्य होते हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से तीन या पांच साल की एलएलबी डिग्री होना आवश्यक है।

All India Bar Examination Result 2024 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट 

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • अब होमपेज में 'AIBE 19 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने नतीजे पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed