फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All government and private schools colleges and universities in Sikkim will remain closed till October 15

सिक्किम: सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 15 अक्तूबर तक रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Thu, 05 Oct 2023 06:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

Sikkim Flood: सिक्किम में खराब मौसम के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। गुरुवार को राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
All government and private schools colleges and universities in Sikkim will remain closed till October 15
school kid (File Photo) - फोटो : social media

विस्तार

सिक्किम: पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में बादल फटने की घटना सामने आने के बाद गुरुवार को राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 अक्तूबर तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक परिपत्र में पहले सरकारी और निजी स्कूलों को 08 अक्तूबर तक बंद करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

यह सर्कुलर तीस्ता नदी बेसिन में अचानक आई बाढ़ के कारण हुई आपदा के कारण सिक्किम में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देश के कुछ घंटों के भीतर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अब तक चौदह शव मिल चुके हैं, जबकि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बुधवार तड़के बादल फटने से तीस्ता नदी बेसिन में बाढ़ आ गई, जिसके बाद 22 सेना कर्मियों सहित 102 लोग लापता हैं।

विज्ञापन

एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किलोमीटर दूर सिंगतम में एक स्टील पुल (जिसे इंद्रेनी पुल के नाम से जाना जाता है) बुधवार तड़के तीस्ता नदी के पानी में पूरी तरह बह गया।' सिक्किम सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि प्राकृतिक आपदा को आपदा घोषित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। इस बीच बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। बादल फटने के बाद सिक्किम में अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed