UPTAC Counselling 2025: यूपीटीएसी काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी, एक अगस्त तक करना होगा ये काम
AKTU UPTAC Counselling 2025: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने बीटेक प्रवेश के लिए यूपीटेक काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTAC Round 1 Seat Allotment 2025: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने आज, 30 जुलाई को यूपीटीएसी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। बीटेक में दाखिले के लिए उम्मीदवार सीट आवंटन परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सभी पंजीकृत अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in. पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति देख सकते हैं।
सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपनी जेईई मेन 2025 की आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें दाखिले की अगली प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
आगे क्या करें?
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें फ्रीज या फ्लोट में से कोई एक विकल्प चुनना होगा। फ्लोट का चुनाव करने के बाद उम्मीदवार अगले राउंड्स में अपग्रेड के लिए अपनी पात्रता बनाए रख सकते हैं। वहीं, फ्रीज विकल्प चुनने वालों को इसी सीट पर दाखिला मिलेगा और वे आगे के राउंड्स में शामिल नहीं हो सकेंगे।
सीट आवंटित अभ्यर्थियों को 1 अगस्त तक आवंटित सीट की गारंटी के लिए सीट पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यदि इन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जाता है, तो आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
आवंटन परिणाम देखने के तुरंत बाद ये काम करें
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा।
- यदि आवेदक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसे काउंसलिंग प्रक्रिया के किसी भी बाद के चरण के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
- उम्मीदवार स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने के बाद निर्दिष्ट सीट को "फ्रीज" या "फ्लोट" करने का विकल्प चुन सकता है।
UPTAC Round 1 Seat Allotment 2025: ऐसे डाउनलोड करें सीट आवंटन परिणाम
- उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in. पर जाएं।
- CANDIDATE ACTIVITY BOARD के नीचे सीट आवंटन परिणाम का लिंक दिखेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन परिणाम खुलकर सामने आ जाएगा।
- इसके अलावा, आप अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करके भी सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X