{"_id":"67b3132037275b7e530d8b0c","slug":"aktu-admit-card-2025-released-for-aktu-ug-and-pg-exams-download-with-these-easy-steps-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
Mon, 17 Feb 2025 04:18 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 17 Feb 2025 04:18 PM IST
सार
AKTU Admit Card 2025: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
aktu
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AKTU UG PG Admit Card 2025: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने वर्ष 2025 की स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित होना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीएर्च), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा), इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए इंटीग्रेटेड) और इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए इंटीग्रेटेड) आदि शामिल हैं। उम्मीदवारों को AKTU एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीएर्च), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा), इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए इंटीग्रेटेड) और इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए इंटीग्रेटेड) आदि शामिल हैं। उम्मीदवारों को AKTU एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
AKTU Exam 2025: 22 मार्च तक होगी परीक्षाएं
ओड सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 28 फरवरी 2025 से शुरू होकर 22 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड छात्रों को उनकी आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से उपलब्ध हो गए हैं। पहले यह परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होनी वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। यह निर्णय महाकुंभ मेले और महाशिवरात्रि उत्सवों के मद्देनजर लिया गया है, जिससे प्रयागराज और वाराणसी जिलों में यातायात में महत्वपूर्ण व्यवधान और सड़कें बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड पर क्या जानकारी होगी?
एकेटीयू के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी:- अभ्यर्थी का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा तिथि और समय
- पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
AKTU एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
एकेटीयू के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:- एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।
- मेनू बार पर ‘ERP’ अनुभाग पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X