AKTU: बीटेक काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित, चार चरणों में जेईई मेन वालों को मिलेगा दाखिला; देखें पूरा कार्यक्रम
AKTU BTech Admission: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस वर्ष काउंसलिंग सात चरणों में होगी, जिसमें शुरुआती चार चरणों में जेईई मेन के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AKTU BTech Admission 2025: इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (UPTAC) 2025 का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यह शेड्यूल AKTU की आधिकारिक वेबसाइट (aktu.ac.in) पर जाकर UPTAC 2025 लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
इस वर्ष बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कुल सात चरणों में आयोजित की जाएगी। हर चरण में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और संस्थान में रिपोर्टिंग जैसी प्रक्रियाएं शामिल होंगी। योग्य अभ्यर्थियों को JEE Main 2025 की मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
सात चरणों में होगी AKTU BTech काउंसलिंग
एकेटीयू में बीटेक की काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन सात चरणों में किया जाएगा। इसमें दो स्पेशल चरण भी शामिल हैं। शुरुआती चार चरणों की काउंसलिंग जेईई मेन की मेरिट के आधार पर होगी। जबकि पांचवे चरण में इंटरनल स्लाइडिंग का विकल्प मिलेगा। वहीं छठे और सातवें चरण के लिए नए सिरे से पंजीकरण होंगे। जिसमें जेईई मेंस, सीयूईटी यूजी और इंटरमीडिएट पास को पंजीकरण और काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा।
शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण की ऑनलाइन चॉइस फिलिंग व सीट लॉक करने की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी। प्राविधिक विवि के अनुसार, पहले चरण में सीट कंफर्मेशन शुल्क 14 से 17 जुलाई तक जमा करना होगा और ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प भी 14 से 17 जुलाई तक देना होगा।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 18-19 जुलाई और सीट अलॉटमेंट 21 जुलाई को होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प 21 से 23 जुलाई तक देंगे। सीट कंफर्मेशन शुल्क व ऑनलाइन सीट विड्रा भी 21 से 23 जुलाई तक होगी।
जानें पहले और दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल
पहले चरण में चॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक चलेगी। सीट कंफर्मेशन शुल्क का भुगतान और फ्रीज/फ्लोट विकल्प का चयन उम्मीदवार 14 से 17 जुलाई के बीच कर सकेंगे।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 18 और 19 जुलाई को होगी, जबकि सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी 21 से 23 जुलाई तक फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकेंगे और इसी अवधि में सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा कर सकेंगे या यदि चाहें तो सीट विड्रॉल भी कर सकेंगे।
देखें पूरा शेड्यूल
कमेंट
कमेंट X