AKTU Admission 2024: एकेटीयू में बीटेक, एमबीए के लिए प्रवेश शुरू; अच्छे से समझ लें पंजीकरण की प्रक्रिया
AKTU Admission 2024: उत्तर प्रदेश के एकेटीयू कॉलेज में खाली रह गई सीटों दोबारी दाखिला लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट जैसे कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया आज यानी से शुरू हो रही है। इसके लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AKTU Admission 2024: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में दोबारा प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। दरअसल, ये अधिसूचना एकेटीयू में खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए जारी किया गया है। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में 2024-24 के लिए बीटेक और एमबीए में प्रवेश के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (aktu.ac.in) पर जाकर आवेदन करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
जेईई स्कोर के तहत बीटेक, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक जारी रहेगा। वहीं, इसके लिए उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग 18 अक्तूबर को करनी होगी।
इसके अलावा, सीयूईटी पीजी के तहत एमबीए, एमसीए और एमसीए लेटरल के लिए भी आवेदन प्रक्रिया 11 से 16 अक्तूबर तक जारी रहेगा। सीट आवंटन 22 को जारी होगा और साथ ही उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग भी 22 अक्तूबर को करनी होगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aktu.ac.in) पर जाएं।
- वेबसाइट पर Admissions 2024-25 का लिंक दिखेगा।
- इसके बाद अब New Registration पर जाएं।
- अब अपने कोर्स के अनुसार दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अब आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- आवेदन जमा करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X