AISSEE 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, इस तारीख से पहले करें संशोधन
AISSEE 2025 Application Correction: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोलेगी। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने फॉर्म को ऑनलाइन संपादित कर सकते हैं।
विस्तार
AISSEE 2025: एनटीए आज अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2025) के लिए ऑनलाइन सुधार विंडो खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे 26 से 28 जनवरी, 2025 के बीच आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
एआईएसएसईई 2025 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो 23 जनवरी को शाम 5 बजे समाप्त हो गई। यह परीक्षा भारत भर के 190 शहरों में ओएमआर शीट का उपयोग करके ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
क्या है इसके लिए आयु सीमा?
परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च को 10-12 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उनका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन शामिल) के बीच होना चाहिए।
सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बालिका अभ्यर्थी पात्र होंगी, वे अभ्यर्थी जो 31 मार्च 2025 को 13 से 15 वर्ष के बीच के हैं (अर्थात जिनका जन्म 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच हुआ है) कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
आवेदन पत्र कैसे करें संशोधन
- सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं ।
- होमपेज पर, पंजीकरण सुधार विंडो के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि सहित आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद, आवश्यक जानकारी अपडेट करें और संशोधित आवेदन पत्र जमा करें।
- अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X