फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2025: Sainik School entrance Application correction window close tomorrow; correction these easy steps

AISSEE 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए कल बंद हो जाएगी सुधार विंडो; इन आसान स्टेप्स से करें संशोधन

Mon, 27 Jan 2025 10:01 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 27 Jan 2025 10:01 AM IST
सार

AISSEE 2025 Application Correction: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन सुधार की विंडो कल बंद हो जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑनलाइन अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AISSEE 2025: Sainik School entrance Application correction window close tomorrow; correction these easy steps
Sainik School Admission 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AISSEE Sainik School Admission 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल यानी 28 जनवरी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2025) के लिए ऑनलाइन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए पंजीकरण किया है, वे 28 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अपने फॉर्म में संशोधन करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना पड़ेगा। एआईएसएसईई 2025 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो 23 जनवरी को शाम 5 बजे समाप्त हो गई। यह परीक्षा देशभर के 190 शहरों में ओएमआर शीट का उपयोग करके ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। 
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी, उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन पत्र में संशोधन

  • सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
  • होमपेज पर, पंजीकरण सुधार विंडो के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि सहित आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। 
  • लॉग इन करने के बाद, आवश्यक जानकारी अपडेट करें और संशोधित आवेदन पत्र जमा करें।
  • अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed