फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2025 Final Answer Key Released for Sainik School Class 6-9 Entrance Exam; Multiple Questions Dropped

AISSEE 2025 Answer Key: आ गई सैनिक स्कूल कक्षा छठवीं और नौवीं प्रवेश परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी, हटे कई सवाल

Tue, 20 May 2025 09:02 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 20 May 2025 09:02 AM IST
सार

AISSEE 2025 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन छात्रों ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
AISSEE 2025 Final Answer Key Released for Sainik School Class 6-9 Entrance Exam; Multiple Questions Dropped
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AISSEE 2025 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन छात्रों ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। इस बार कक्षा 6 की फाइनल आंसर की से 32 प्रश्न हटा दिए गए हैं, वहीं कक्षा 9 से 10 प्रश्न को हटाया गया है। ये प्रश्न विभिन्न विषयों से संबंधित थे, जिन्हें आपत्तियों और समीक्षा के बाद हटाया गया है।

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?

एआईएसएसईई 2025 की परीक्षा 5 अप्रैल को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। कक्षा 6 के लिए यह परीक्षा कुल 150 मिनट की थी, जिसमें छात्रों को 125 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करना था। वहीं, कक्षा 9 के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट निर्धारित की गई थी। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है, जिसमें गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाते। हालांकि, परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

फाइनल आंसर की का असर रिजल्ट पर

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। इससे पहले 6 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 मई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें AISSEE 2025 Final Answer Key?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
  • "AISSEE 2025 Final Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित कक्षा (Class 6 या Class 9) की उत्तर कुंजी PDF में दिखाई देगी।
  • अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed