AISSEE 2025 Exam: भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, पांच अप्रैल को होगा एग्जाम
AISSEE 2025 City Intimation Clip Out: एनटीए ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शहर की पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AISSEE 2025 City Intimation Clip: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 12 मार्च 2025 को परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ या nta.ac.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यह केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि उम्मीदवारों की सुविधा हो सके। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नियत समय में जारी किया जाएगा।"
5 अप्रैल को होगी एआईएसएसईई 2025 परीक्षा
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 के छात्रों के लिए परीक्षा का समय 150 मिनट होगा, जबकि कक्षा 9 के छात्रों को 180 मिनट मिलेंगे। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवारों को केवल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी गई है। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
- अब "AISSEE 2025 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी,इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X