AISSAC 2025: सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम जारी, इस तारीख तक जमा करनी होगी फीस
Sainik School Admission: एआईएसएसएसी 2025 के तहत सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AISSAC 2025: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परामर्श (AISSAC) 2025 के तहत कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश हेतु पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज, 26 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना आवंटन स्टेटस देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल pesa.ncog.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
इस चरण में चुने गए छात्रों को तय समय के अंदर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी, जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, मेडिकल जांच करवानी होगी, और फीस जमा करनी होगी। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर ये सभी काम पूरा करें, ताकि उनके प्रवेश में कोई दिक्कत न हो।
4 जुलाई तक जमा करें दस्तावेज
राउंड 1 के परिणाम की घोषणा 26 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को अपनी सीट 29 जून 2025 रात 11:30 बजे तक स्वीकार करनी होगी। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे से होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे।
उम्मीदवारों को 4 जुलाई 2025 शाम 5:00 बजे तक दस्तावेज जमा करने और संबंधित शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि दी गई है। वहीं, सभी स्कूलों को प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति अपडेट करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध AISSAC 2025 Login/Sign-in विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना AISSEE 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर अपनी सीट आवंटन स्थिति देखें।
- परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें
कमेंट
कमेंट X