फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AILET Exam 2025: NLU Delhi posts answer key notice before exam; objection fee doubled

AILET Exam 2025: एनएलयू दिल्ली ने परीक्षा से पहले जारी की मास्टर्स उत्तर कुंजी, आपत्ति शुल्क हुआ दोगुना

Sun, 08 Dec 2024 10:59 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 08 Dec 2024 10:59 AM IST
सार

AILET Exam 2025: आईलेट परीक्षा आज आयोजित होनी है। एनएलयू दिल्ली ने परीक्षा से पहले मास्टर्स अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवार 9 दिसंबर रात 8 बजे से पहले उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हालांकि, बाद में वेबसाइट से उपरोक्त नोटिस को हटा लिया गया।

विज्ञापन
AILET Exam 2025: NLU Delhi posts answer key notice before exam; objection fee doubled
AILET 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AILET Exam 2025: अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET) 2025 आज, 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जानी है। हालांकि, एक अप्रत्याशित कदम में परीक्षा के लिए आईलेट 2025 मास्टर बुकलेट के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी गई है और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। एनएलयू दिल्ली के मुताबिक, आईलेट 2025 की उत्तर कुंजी परीक्षा खत्म होने के बाद जारी की जानी थी।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, "नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने रविवार 8 दिसंबर, 2024 को बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (एआईएलईटी 2025) आयोजित की है। विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर अनंतिम मास्टर उत्तर कुंजी के साथ मास्टर प्रश्न पुस्तिका अपलोड कर दी है।"
विज्ञापन


नोटिस वेबसाइट पर दोपहर करीब 02:00 बजे तक इस लिंक - https://nationallawuniversitydelhi.in/notification/20241207061800.pdf. पर एक्टिव था, जिसे बाद में हटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

AILET Exam 2025: NLU Delhi posts answer key notice before exam; objection fee doubled
AILET Exam - फोटो : nationallawuniversitydelhi.in
इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

उम्मीदवार ध्यान दें, उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो आज, 8 दिसंबर को शाम 5 बजे खुलेगी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, रात 8 बजे है। अभ्यर्थियों को अपने दावों का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इसके अलावा, आईलेट 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति किसी अन्य तरीके से स्वीकार नहीं की जाएगी। आईलेट 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

आपत्ति शुल्क भी हुआ दोगुना
आईलेट उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति शुल्क भी दोगुना कर दिया गया है। आईलेट 2025 उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित की गई है। 

संभावित अंकों की ऐके करें गणना
उत्तर कुंजी 2025 की मदद से संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें। 
  • गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे 
  • हल न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed