फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AILET Admit card 2023 will issue today dowload at nationallawuniversitydelhi.in

AILET 2023: आज जारी होगा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 25 Nov 2022 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 25 Nov 2022 01:16 PM IST
सार

AILET 2023 Applications: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) आज 25 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2023) का एडमिट कार्ड जारी करेगी।

विज्ञापन
AILET Admit card 2023 will issue today dowload at nationallawuniversitydelhi.in
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AILET 2023 Applications: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) आज 25 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2023) का एडमिट कार्ड जारी करेगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट Nationallawuniversitydelhi.in से डाउनलोड कर सकेंगे। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) द्वारा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। AILET 2023 परीक्षा 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित होने वाली है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित बीए एलएलबी, एक वर्षीय एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कानून प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय AILET 2023 स्कोर के आधार पर BA LLB में लगभग 110 सीटें और LLM कार्यक्रमों में 70 सीटें प्रदान करता है।

विज्ञापन

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश 

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट सफलतापूर्वक डाउनलोड कर कर सकते हैं। लेकिन उन्हें उस पर दर्ज विवरणों उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को ठीक तरह से पढ़ना होगा। एडमिट कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ले जाना चाहिए। इसके बिना, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

AILET 2023: योग्यता मानंदड

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए एआईएलईटी यानी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 आयोजित कर रही है। पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एलएलएम प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए एलएलबी या समकक्ष कानून की डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि पीएचडी के लिए मास्टर इन लॉ की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट Nationallawuniversitydelhi.in पर लॉग इन करें।
  2. उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें।
  3. फिर परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. हॉल टिकट के विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed