फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NORCET 8 Stage-2 admit card out at aiimsexams.ac.in; exam on May 2, download Link here

AIIMS NORCET 8: एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, दो मई को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 29 Apr 2025 02:02 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 29 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

AIIMS NORCET 8 Admit Card 2025: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा-8 के स्टेज 2 प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी। स्टेज 1 के सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS NORCET 8 Stage-2 admit card out at aiimsexams.ac.in; exam on May 2, download Link here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AIIMS NORCET 8 Stage-2 Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 8 स्टेज 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने स्टेज 1  परीक्षा उत्तीर्ण की थी, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 मई को होगी मुख्य परीक्षा

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।  एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा में बैठने के लिए कुल 11,472 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। स्टेज 2 परीक्षा 2 मई को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे देख सकेंगे विषयवार अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में यह विवरण होंगे शामिल

एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 2 एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

12 अप्रैल को हुई थी स्टेज 1 परीक्षा

एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 1 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी और परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किया गया था। नॉर्सेट-8 स्टेज 1 परीक्षा के लिए कुल 72,462 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 68,074 उपस्थित हुए।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

एम्स नॉर्सेट 8 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
  • भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें और NORCET 8 का चयन करें।
  • अपना उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • विवरण को ध्यानपूर्वक जांचें और डाउनलोड करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed