फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS NORCET 8 2025 Notification Released, Application Form Starts

AIIMS NORCET 8 2025: एम्स नॉर्सेट-8 के लिए पंजीकण शुरू, 17 मार्च तक करें आवेदन; अप्रैल में होगी चरण-1 परीक्षा

Tue, 25 Feb 2025 12:34 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 25 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

AIIMS NORCET 8 2025 Notification Out: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा-8 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए उम्मीदनार 17 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन
AIIMS NORCET 8 2025 Notification Released, Application Form Starts
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

AIIMS NORCET 8th Recruitment 2025: एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 2024) 8 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट alimsexams.ac.in. के माध्यम से एम्स नॉर्सेट 8 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन विंडो 17 मार्च 2025 शाम 5:00 बजे तक सक्रिय रहेगी। इस अवधि के भीतर अपने आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को ही एम्स में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 
कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ 24/02/2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17/03/2025 (शाम 05:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17/03/2025
एम्स NORCET 8वीं परीक्षा (चरण I) 12/04/2025
NORCET 8वीं स्टेज II परीक्षा 02/05/2025
प्रवेश पत्र उपलब्ध परीक्षा से पहले
परिणाम शीघ्र ही सूचित किया जाएगा

पात्रता मानदंड

  • भारतीय नर्सिंग परिषद/ राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • या, किसी आईएनसी/राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग पूरी की हो।
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।

परीक्षा पैटर्न

एम्स नॉर्सेट 8 2025 परीक्षा में दो चरण होते हैं, प्रारंभिक और मुख्य। प्रारंभिक परीक्षा में नर्सिंग और नॉन-नर्सिंग विषयों से संबंधित कुल 100 प्रश्न शामिल हैं। दूसरी ओर, मुख्य परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें 4 खंडों में विभाजित 160 प्रश्न होंगे। 
 

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 2400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन भुगतान केवल  ई-चालान मोड के माध्यम से कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं और एम्स परीक्षाएं देखें।
  • अब "नवीनतम भर्ती" अनुभाग पर जाएं।
  • इसके बाद, AIIMS NORCET 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • सही विवरण भरकर ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा करें।
  • फॉर्म जमा करें और संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed