AIIMS NORCET-4 Result 2023: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
AIIMS NORCET-4: एम्स ने एनओआरसीईटी-4 का रिजल्ट और विभिन्न बी.एससी. पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए सीट आवंटन के पहले दौर का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS NORCET-4 Result 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-4) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न बी.एससी. पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए सीट आवंटन के पहले राउंड का परिणाम भी जारी कर दिया है। बीएससी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के लिए कुल 950 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि NORCET-4 के लिए 2668 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
बीएससी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 24 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद सीट आवंटन का पहला दौर हुआ। विज्ञापन अधिसूचना संख्या 76/2023 दिनांक 12 अप्रैल के अनुसार, ऑलएमएस, 04 केंद्र सरकार के अस्पतालों और एनआईटीआरडी में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए NORCET-4 कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) 03 जून, 2023 को आयोजित किया गया था।
जिन उम्मीदवारों ने बी.एससी. पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के लिए सीट आवंटन के पहले दौर में भाग लिया था। साथ ही जो लोग NORCET-4 CBT परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एम्स परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीट आवंटन के पहले दौर में विषय आवंटन से पहले ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों की प्रारंभिक जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके 19 जुलाई, 2023 आज से 22 जुलाई, 2023 (शाम 05.00 बजे तक) तक एम्स की वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अपने प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।
NORCET-4 ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाएं।
-
NORCET-4 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
NORCET-4 मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
-
आगे के संदर्भ के लिए उपयोग करने के लिए मेरिट सूची पीडीएफ को सेव करें।
कमेंट
कमेंट X