{"_id":"5d012fd7bdec22075060a495","slug":"aiims-mbbs-result-2019-declared-today-check-details-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIIMS MBBS 2019 Results : मौजूदा सीटों से 3 गुना विद्यार्थियों ने पाई कामयाबी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIIMS MBBS 2019 Results : मौजूदा सीटों से 3 गुना विद्यार्थियों ने पाई कामयाबी
Wed, 12 Jun 2019 10:31 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
एम्स
बुधवार देर रात एम्स की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम आ गया है। मौजूदा सीटों से करीब तीन गुना विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा पास की है। दिल्ली सहित देश के 15 एम्स में मौजूद 1150 एमबीबीएस सीटों के लिए 3884 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
तय समय से करीब एक घंटे की देरी पर आए रिजल्ट के साथ काउंसलिंग की पहली सूची भी आई है। इस सूची में अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ 99.3152787, ओबीसी के लिए 98.7410432, एससी के लिए 92.1628908 और एसटी के लिए 90.3549199 है। दरअसल, देश का नंबर एक मेडिकल संस्थान होने के चलते एम्स में दाखिला लेना विद्यार्थियों का सपना होता है।
25 और 26 मई को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। एम्स प्रबंधन के अनुसार, एमबीबीएस कोर्स 1 अगस्त 2019 से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि इस बार प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को एम्स की वेबसाइट से ऑफर लेटर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के अलावा भुवनेश्वर, ऋषिकेश, भोपाल, देवगढ़, गोरखपुर, जोधपुर, कल्याणी, मंगलगिरी, नागपुर, पटना, रायबरेली, रायपुर, तेलंगना और भटिंडा एम्स की सीटों पर प्रवेश मिलेंगे।

Trending Videos
बता दें कि एम्स से एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए हुई परीक्षा का प्रवेश पत्र 15 मई, 2019 को जारी कर दिया गया था। एम्स एमबीबीएस परीक्षा लगभग 1207 सीटें भरने के लिए की गई थी। अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
AIIMS MBBS Result 2019 को ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
चरण 2: अपना हॉल टिकट नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: स्क्रीन पर प्रदर्शित एम्स एमबीबीएस परिणाम 2019 को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X