फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS INI CET Counselling 2026 Begins: 32,374 Qualified Candidates to Register Online

AIIMS INI CET Counselling: आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 के लिए काउंसलिंग शुरू; 32,374 उम्मीदवार होंगे शामिल

Sat, 06 Dec 2025 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 05:44 PM IST
सार

AIIMS INI CET January 2026: एम्स दिल्ली ने आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 32,374 पात्र उम्मीदवार एमडी, एमएस, एमडीएस और डीएम/एमसीएच सीटों के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIIMS INI CET Counselling 2026 Begins: 32,374 Qualified Candidates to Register Online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

AIIMS INI CET Counselling 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस कॉम्बाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) जनवरी 2026 सत्र की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 32,374 उम्मीदवार जो परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं, पीजी मेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग में भाग लेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के ऐसे उम्मीदवार जिनकी रैंक यूआर कट-ऑफ से नीचे है और जो मान्य श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

यहां मिलेगा प्रवेश

इस प्रक्रिया के माध्यम से एमडी, एमएस, एमडीएस, तथा छह वर्षीय डीएम और एमसीएच कोर्स में AIIMS संस्थानों, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, PGIMER चंडीगढ़ और SCTIMST त्रिवेंद्रम में प्रवेश मिलेगा।

काउंसलिंग शेड्यूल

 

इवेंट तारीख
मॉक राउंड के लिए विकल्प भरना 6 से 9 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
मॉक आवंटन परिणाम 11 दिसंबर
प्रथम राउंड विकल्प भरना 12 से 13 दिसंबर
प्रथम राउंड आवंटन 18 दिसंबर
सीट स्वीकार करना 19 से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
दस्तावेज़ जमा/रिपोर्टिंग 19 से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
द्वितीय राउंड आवंटन 9 जनवरी
सीट स्वीकार करना 10 जनवरी 11 बजे से 15 जनवरी शाम 5 बजे तक
दस्तावेज़ जमा/रिपोर्टिंग 10 जनवरी 11 बजे से 15 जनवरी शाम 5 बजे तक

डायनेमिक रोस्टर-पॉइंट अलोकेशन सिस्टम से आवंटित होंगी सीटें

पिछले वर्ष INIs में 160 से अधिक पीजी सीटें खाली रह गई थीं, जिनमें से 48 सीटें आधिकारिक रूप से रिक्त पाई गईं। इस बार एम्स दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटन “डायनेमिक रोस्टर-पॉइंट अलोकेशन सिस्टम” के आधार पर होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। जिपमेर भी इसी सिस्टम का उपयोग करेगा।

इसी बीच, NIMHANS, PGIMER और SCTIMST ने भी स्पष्ट किया है कि संस्थान-आधारित प्राथमिकता से सीट नहीं मिलेगी और उम्मीदवारों को केवल केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटन स्वीकार करना होगा। इसके अलावा, जनवरी 2026 सत्र के लिए उनकी अधिकतम आयु सीमा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed