फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS INI CET 2026 Result Declared; Over 51,000 Candidates Qualify for July Session

AIIMS INI CET 2026: एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई का परिणाम जारी, डाउनलोड करें पीडीएफ; ऐसे देखें रिजल्ट

Sat, 23 May 2026 05:48 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 23 May 2026 05:48 PM IST
सार

AIIMS INI CET 2026 Result: एम्स ने आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 51,563 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIIMS INI CET 2026 Result Declared; Over 51,000 Candidates Qualify for July Session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

AIIMS INI CET 2026 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एम्स ने रोल नंबर के आधार पर प्रोविजनली क्वालिफाई अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन


इस बार आईएनआई सीईटी 2026 परीक्षा में कुल 51,563 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेरिट लिस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। परीक्षा का आयोजन 16 मई 2026 को किया गया था। यह परीक्षा एमडी (MD), एमएस (MS), एमसीएच (MCh), डीएम (DM) और एमडीएस (MDS) जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


एम्स ने स्पष्ट किया है कि अभी केवल क्वालिफाई उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पात्रता, आरक्षण प्रमाणपत्र, स्पॉन्सरशिप और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा। जो अभ्यर्थी क्वालिफाई नहीं कर सके हैं, वे अपने लॉगिन के जरिए “My Page” सेक्शन में जाकर अपना पर्सेंटाइल स्कोर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

श्रेणी परसेंटाइल
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस/प्रायोजित/प्रतिनियुक्त/विदेशी नागरिक/भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) 50 परसेंटाइल
ओबीसी, एससी, एसटी, बीडब्ल्यूबीडी 45 परसेंटाइल
भूटानी नागरिक (केवल PGI-चंडीगढ़) 45 परसेंटाइल

 

परिणाम पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें...

AIIMS INI CET 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर INI CET July 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अपना रोल नंबर चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed