AIIMS INI CET 2025: एम्स आईएनआई सेट के लिए कल वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
AIIMS INI CET 2025 Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से आईएनआई कंबाइंड एंट्रेस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाला है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS INI CET Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) कल, यानी 4 नवंवर को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस कंबाइंड एंट्रेस टेस्ट (INICET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा 10 नवंबर को देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2025 को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसे सत्यापित करना चाहिए और सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर ले जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र और एनएमसी और डीसीआई पंजीकरण प्रमाण पत्र ले जाना चाहिए।
एम्स आईएनआई सीईटी के बारे में
एम्स आईएनआई सीईटी 2025 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एमसीएच) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र के लिए आयोजित की जाती है। अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार INI CET 2025 काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे और उन्हें कॉलेज और पाठ्यक्रमों की अपनी पसंद बतानी होगी, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एम्स आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
- होमपेज पर 'अकादमिक' पर क्लिक करें और INI-CET MD/MS/MDS/DM/MCh कोर्स चुनें।
- पंजीकरण आईडी, ईयूसी कोड, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को सत्यापित करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X