फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE launches scholarship scheme for 3000 meritorious girl students will get scholarship of Rs 25000

AICTE Scholership: एआईसीटीई ने लॉन्च की छात्रवृत्ति योजना, 3000 मेधावी छात्राओं को मिलेगी 25,000 की स्कॉलरशिप

Sat, 09 Mar 2024 03:29 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 09 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

AICTE Will Give Scholership To Female Students: एआईसीटीई ने बीबीए/बीसीए/बीएमएस की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए नई छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। इस योजना के जरिए छात्राओं को सालाना 25000 रुपये मिलेंगे।
 

विज्ञापन
AICTE launches scholarship scheme for 3000 meritorious girl students will get scholarship of Rs 25000
AICTE (एआईसीटीई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बीबीए, बीसीए और बीएमएस कार्यक्रमों की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए नई छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एआईसीटीई ने अप्रूव्ड संस्थानों में पढ़ने वाली बीबीए/बीसीए/बीएमएस की छात्राओं के लिए एक नई छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है, जिसके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को सालाना 25000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार नई छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की 3000 महिला छात्रों को हर साल 7.5 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी। छात्रवृत्ति के अंतर्गत वार्षिक अनुदान 25000 रुपये प्रति छात्र होगा। 
विज्ञापन


छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एआईसीटीई तीन साल तक सालाना 7.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह छात्रवृत्ति केवल एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों से बीबीए, बीसीए और बीएमएस पाठ्यक्रम करने वाली महिला छात्रों के लिए ही मान्य है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर टीजी सीतारम, एआईसीटीई के अध्यक्ष ने कहा, "एआईसीटीई महिलाओं को सशक्त बनाने और तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा में उनकी पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए उपाय करता है। इंजीनियरिंग में छात्राओं के लिए, हमारे पास प्रगति योजना है। चूंकि, बीबीए, बीसीए और बीएमएस इस वर्ष से स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रम एआईसीटीई के अंतर्गत आ गए हैं, हमने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, सस्ती शिक्षा प्रदान करने और प्रबंधन शिक्षा में लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए यूजी प्रबंधन की छात्राओं के लिए एक विशेष योजना की घोषणा करने का निर्णय लिया है।"


उन्होंने आगे कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, एआईसीटीई अपनी नई और सुधारात्मक पहलों के माध्यम से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इंजीनियरिंग और प्रबंधन में महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनका समर्थन करना न केवल सही काम है, बल्कि भारत की प्रगति और समृद्धि के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed