फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIBE 19 Syllabus 2024 Out at allindiabarexamination.com, Check Subject-wise Syllabus and Weightage

AIBE 19 Syllabus 2024 Out: एआईबीई-19 के लिए सिलेबस जारी, कुल 19 विषय हैं शामिल; पढ़ें पूरा विवरण

Sat, 07 Sep 2024 12:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 07 Sep 2024 12:55 PM IST
सार

AIBE 19 Syllabus 2024 Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, ने एआईबीई 19 के लिए सिलेबस की घोषणा कर दी है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।  

विज्ञापन
AIBE 19 Syllabus 2024 Out at allindiabarexamination.com, Check Subject-wise Syllabus and Weightage
AIBE 19 Syllabus 2024 Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

AIBE 19 Syllabus 2024 Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19) के लिए सिलेबस जारी कर किया है, जो उम्मीदवार 24 नबंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexanation.com) पर जाकर पूरा सिलेबस का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एआईबीई-19 के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवार इस परीक्षा में शाामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर जाकर 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


एआईबीई-19 सिलेबस में कंपनी कानून, प्रशासनिक कानून, सिविल प्रक्रिया संहिता आदि सहित कुल 19 विषय शामिल हैं। पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या, सबसे कम वेटेज और सबसे अधिक वेटेज वाले विषयों के संख्या यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIBE 19 Syllabus 2024 Out at allindiabarexamination.com, Check Subject-wise Syllabus and Weightage
AIBE 19 Syllabus 2024 Out - फोटो : allindiabarexamination.com

परीक्षा में विषयवार पूछे जानें वाले प्रश्नों की संख्या

  • संवैधानिक कानून- 10 
  • दंड प्रक्रिया संहिता (CR PC)- 10 
  • सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC)- 10 
  • भारतीय दंड संहिता (IPC)- 8
  • अनुबंध कानून, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, परक्राम्य लिखत अधिनियम- 8 
  • पारिवारिक कानून- 8 
  • साक्ष्य अधिनियम- 8 
  • टोर्ट कानून, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण कानून शामिल हैं- 5 
  • श्रम और औद्योगिक कानून- 4 
  • मध्यस्थता अधिनियम सहित वैकल्पिक विवाद निवारण- 4
  • कराधान से संबंधित कानून- 4 
  • जनहित याचिका (PIL)- 4 
  • बीसीआई नियमों के तहत व्यावसायिक नैतिकता और व्यावसायिक कदाचार के मामले- 4 
  • प्रशासनिक व्यवस्था- 3 
  • कंपनी कानून- 2 
  • पर्यावरण कानून- 2 
  • सायबर कानून- 2 
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम- 2 
  • बौद्धिक संपदा कानून- 2  

सबसे कम वेटेज वाले विषय 

  • श्रम और औद्योगिक कानून
  • मध्यस्थता अधिनियम सहित वैकल्पिक विवाद निवारण
  • जनहित याचिका (PIL)
  • कराधान से संबंधित कानून 
  • बीसीआई नियमों के तहत व्यावसायिक नैतिकता और व्यावसायिक कदाचार के मामले
  • कंपनी कानून
  • पर्यावरण कानून
  • प्रशासनिक व्यवस्था
  • सायबर कानून
  • भूमि अधिग्रहण अधिनियम
  • बौद्धिक संपदा कानून

ऐसे करें आवेदन
जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर जाएं।
  • इसके बाद 'पंजीकरण लिंक AIBE - XIX' विकल्प पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को पंजीकृत करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना आवेदन जमा कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed