{"_id":"6796fc55e6b1481d0700ce7f","slug":"aibe-19-result-2024-will-released-soon-know-cut-off-to-pass-all-india-bar-exam-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIBE 19 Result 2024: अखिल भारतीय 19वीं बार परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIBE 19 Result 2024: अखिल भारतीय 19वीं बार परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
Mon, 27 Jan 2025 08:55 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:55 AM IST
सार
AIBE 19 Result 2024: बीसीआई ने 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तर कुंजी 28 दिसंबर को जारी की थी। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, उम्मीदवार उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 19th Result 2024 OUT Soon: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। काउंसिल ने परीक्षा की उत्तर कुंजी 28 दिसंबर 2024 को जारी की थी और उम्मीदवारों से 10 जनवरी तक आपत्तियां स्वीकार की गई थीं। बीसीआई ने चारों सेट (A, B, C, और D) के लिए उत्तर कुंजी जारी की थी। परिणाम के जारी होने से पहले, अंतिम उत्तर कुंजी को allindiabarexamination.com पर प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
AIBE 19 रिजल्ट कब होगा जारी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया जनवरी के चौथे हफ्ते या फरवरी की शुरुआत में 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकती है। हालांकि, काउंसिल ने अभी तक नतीजे घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही, परिणाम के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
AIBE 19 परीक्षा कब हुई थी?
ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE 19) का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को देशभर के 50 से अधिक शहरों में किया गया था। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया गया था।गौरतलब है कि काउंसिल उम्मीदवारों को ऑल इंडिया बार परीक्षा के रिजल्ट को दोबारा जांचने का विकल्प भी देती है। जिन उम्मीदवारों को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं होती, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट की पुनः जांच करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह अंक सीमा 40% रखी गई है।AIBE 19 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'AIBE 19 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके सामने रिजल्ट PDF प्रारूप में दिखाई देगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X