{"_id":"671b33d49f41984a3a0906b2","slug":"aibe-19-exam-postponed-to-december-1-registration-last-date-extended-apply-till-october-28-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIBE 19: एक बार फिर बदली 19वीं बार परीक्षा की तारीख! दिसंबर में चौथे सप्ताह में इस तारीख को होगा आयोजन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIBE 19: एक बार फिर बदली 19वीं बार परीक्षा की तारीख! दिसंबर में चौथे सप्ताह में इस तारीख को होगा आयोजन
Fri, 25 Oct 2024 09:02 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:02 PM IST
सार
AIBE 19 Exam Postponed: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई-19 परीक्षा को स्थगित किया और इसे 1 दिसंबर के लिए निर्धारित किया था। बीसीआई ने इस तिथि में एक बार फिर से बदलाव किया है। अब परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित नहीं होगी। नई तिथि नीचे जानें...
विज्ञापन
AIBE 19 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 19 Exam Postponed: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 19) परीक्षा को 1 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब बीसीआई की ओर से इस तारीख में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। ताजा नोटिस के अनुसार, 19वीं बार परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
एआईबीई 19 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और शुल्क भुगतान की समयसीमा में भी बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवार परीक्षा के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, शुल्क भुगतान के लिए 18 नवंबर और आवेदन में सुधार के लिए 22 नवंबर तक का समय होगा। संशोधित एआईबीई-19 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर होस्ट किया गया है।
विज्ञापन
नोट कर लें महत्वपूर्ण तिथियां
संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2024 है और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो 22 नवंबर को बंद हो जाएगी। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 दिसंबर नवंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित होगी। इससे पहले एआईबीई-19 परीक्षा की तिथि 1 दिसंबर अधिसूचित की गई थी। शुरूआत में यह तिथि 24 नवंबर थी।
बीसीआई ने एआईबीई 19 परीक्षा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। वर्तमान में बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में अध्ययनरत 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत उम्मीदवार बीसीआई के लिए पंजीकरण करने के पात्र है। परिषद ने कहा, "योग्यता प्राप्त करने के लिए इन उम्मीदवारों के पास पिछले सेमेस्टर से कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए।"

| आयोजन | तिथि |
| पंजीकरण शुरू | 3 सितंबर, 2024 |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 15 नवंबर, 2024 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 18 नवंबर, 2024 |
| आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि | 22 नवंबर, 2024 |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 15 दिसंबर, 2024 |
| परीक्षा तिथि | 22 दिसंबर, 2024 |

कमेंट
कमेंट X