Medical Education: एनटीए ने आगे बढ़ाई AIAPGET की लास्ट डेट, आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा में ऐसे करें आवेदन
Ayush Post Graduate Entrance Test: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार एआईएपीजीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट - aiapget.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIAPGET 2022 NTA Extends Application Deadline: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक बढ़ा दी है। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त रात 11:50 बजे तक बढ़ाई गई है।
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार एआईएपीजीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट - aiapget.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
AIAPGET 2022: फॉर्म में सुधार का अतिरिक्त मौका नहीं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 29 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 के बीच एआईएपीजीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र त्रुटि सुधार विंडो खोलेगी। एआईएपीजीईटी 2022 के उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे सुधार सावधानी से करें, क्योंकि उम्मीदवारों को ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के फॉर्म में सुधार का कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। एनटीए ने एक बयान में कहा कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही फीस के साथ आवेदन जमा कर दिया है, वे सुधार विंडो के समय अपनी इंटर्नशिप पूरी होने की तारीख को संपादित कर सकते हैं।
AIAPGET 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में अनारक्षित (सामान्य) और अन्य पिछड़ी जाति- नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,700 रुपये है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,450 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) और ट्रांस जेंडर वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को सिर्फ 1,800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
AIAPGET 2022: इन आसान चरणों में पूरी करें आवेदन प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- aiapget.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, 'एआईएपीजीईटी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण' के लिंक पर क्लिक करें। -
ई-मेल पता और मोबाइल फोन नंबर भरकर मूल पंजीकरण पूरा करें। -
सिस्टम जनरेटेड एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, एआईएपीजीईटी आवेदन पत्र को पूरा करें। -
अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें। -
अब विवरण को क्रॉस-चेक करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। -
इसके बाद एआईएपीजीईटी आवेदन पत्र ऑनलाइन सबमिट करें। -
उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें, सेव करें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X