{"_id":"6784a2bea10c38a43f025f35","slug":"ai-uses-from-research-to-success-in-exams-it-will-help-you-at-every-step-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AI Uses: एआई को बनाएं अपना सारथी; शोध से लेकर परीक्षा में सफलता तक, हर कदम में होगा आपका मददगार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AI Uses: एआई को बनाएं अपना सारथी; शोध से लेकर परीक्षा में सफलता तक, हर कदम में होगा आपका मददगार
Mon, 13 Jan 2025 10:51 AM IST
शिवम गर्ग
डॉ. मुकेश वर्मा, शिक्षा सलाहकार
डॉ. मुकेश वर्मा, शिक्षा सलाहकार
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:51 AM IST
सार
AI Uses: बीते वर्षों में एआई विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप एआई के जरिये आसानी से सीख सकते हैं और जटिल सवालों का जबाब पलक झपकते पा सकते हैं।
विज्ञापन
एआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AI Uses: बीते वर्षों में एआई विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप एआई के जरिये आसानी से सीख सकते हैं और जटिल सवालों का जबाब पलक झपकते पा सकते हैं। यही कारण है कि इसे एक क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है। यह न केवल सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है, बल्कि आपको प्रेरित रहने और सफल होने में भी मदद करता है। जैसे-जैसे एआई का विकास हो रहा है, पढ़ाई को आसान बनाने की इसकी क्षमता भी बढ़ती जा रही है।
यह शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी और प्रभावी बना रहा है। एआई आपके लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है। आपने भी किसी न किसी पड़ाव पर इसका उपयोग किया ही होगा। ऐसे में आप कुछ टूल्स पर विचार करके अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एआई की क्षमता का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी और प्रभावी बना रहा है। एआई आपके लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है। आपने भी किसी न किसी पड़ाव पर इसका उपयोग किया ही होगा। ऐसे में आप कुछ टूल्स पर विचार करके अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एआई की क्षमता का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
गूगल एक्स्पेडिशंस
गूगल एक्स्पेडिशंस जैसे एआई-संचालित आभासी (वर्चुअल) दूर प्लेटफॉर्म का उपयोग करके छात्र उन जगहों का भी आनंद ले सकते हैं, जहां वे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं जा सकते हैं। इससे न केवल नई-नई चीजें सीखने को मिलती हैं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों को जानने, ज्ञान बढ़ाने और पढ़ाई के तरीकों को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।जटिल को बनाए आसान
मैगोश जैसे प्लेटफॉर्म एआई का इस्तेमाल करके छात्रों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने, अभ्यास प्रश्नों और अध्ययन योजनाओं को जीआरई, जीमैट, आईईएलटीएस और टॉफल जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के अनुरूप बनाने में मदद करते हैं। इससे छात्र उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर पाने में सक्षम हो पाते हैं, जहां सुधार की सबसे अधिक गुंजाइश होती है। यह सफलता की संभावनाओं को बढ़ाता है।आईबीएम वाटसन डिस्कवरी
एआई बड़े डाटासेट का विश्लेषण करके, रुझानों की पहचान और नए विचार उत्पन्न करके अकादमिक शोध में सहायता करता है। आईबीएम वाटसन डिस्कवरी जैसे टूल शोधकर्ताओं को उन्नत विश्लेषण क्षमताएं प्रदान करके नए निष्कर्षों से रूबरू कराते हैं।इससे शोध प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलती है। साथ ही, उत्पादकता बढ़ती है और निर्णय लेना भी आसान हो जाता है। यह प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी) का उपयोग करके मानव भाषा को पढ़ और समझ सकता है।
कमेंट
कमेंट X