Assam HS Result 2025: असम बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, तुरंत इन आसान स्टेप्स से करें चेक
Assam HS Result 2025: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज कक्षा 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में उपस्थि होने वाले छात्र नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam HS Result 2025 Out: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) आद 30 अप्रैल को असम बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट (ahsec.assam.gov.in) के माध्यम से अपने रोल नंबर का उपयोग परिणाम 2025 देख सकते हैं।
रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण
असम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2025 के परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषय का नाम और कोड, सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा में प्राप्त अंक, परिणाम योग्यता स्थिति और कुल अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। छात्रों को उनके प्रदर्शन की पूरी जानकारी मिल सकेगी, जिससे वे अपनी परीक्षा में प्राप्त अंकों का सही मूल्यांकन कर सकेंगे।
इतने अंक वाले होंगे पास
असम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा 13 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- छात्रों को अपने असम एचएस परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं।
- अब 'असम एचएस परिणाम 2025' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और वर्ष टाइप करें।
- यहां परिणाम खोजें आइकन पर क्लिक करें.
- अब आपका असम एचएस परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक जांचें और परिणाम डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X