फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   After article 370 education in Jammu Kashmir Ladakh escalates, ISCI launches 100 percent fee waiver

अनुच्छेद 370 हटते ही जम्मू-कश्मीर में शुरू हुआ शिक्षा का विस्तार, ये संस्थान करेगा पूरी फीस माफ

Thu, 22 Aug 2019 09:08 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 22 Aug 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
After article 370 education in Jammu Kashmir Ladakh escalates, ISCI launches 100 percent fee waiver
Students - फोटो : Twitter

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शिक्षा का विस्तार शुरू हो गया है। घाटी के विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए बड़े राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान यहां पहुंचने लगे हैं। हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने इस सिलसिले में एक स्कीम लॉन्च की है।

विज्ञापन


कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विद्यार्थियों के लिए 100 फीसदी फीस माफ करने की स्कीम लॉन्च की है। अगर इन प्रदेशों के छात्र-छात्राएं कंपनी सचिव संस्थान के सीएस फाउंडेशन या सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो उन्हें इन कोर्सेज के लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, आईसीएसआई की यह स्कीम आगामी एक सितंबर से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन


लद्दाख के सांसद जामयांग नामग्याल ने अपने प्रदेश में यह स्कीम लॉन्च करते हुए कहा, 'संस्थान के इस पहल से लद्दाख के विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने में काफी मदद मिलेगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम के बारे में आईसीएसआई के अध्यक्ष सीएस रंजीत पांडेय ने कहा कि 'हमें उम्मीद है कि इस कोशिश से प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और अवसरों के दरवाजे खुलेंगे'।

ये भी पढ़ें : अब स्कूलों में आपके चेहरे से लगेगी अटेंडेंस, 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है नई व्यवस्था

इस सिलसिले में आईसीएसआई के कुछ अधिकारी सांसद नामग्याल से मिले। उनसे लद्दाख विश्वविद्यालय में आईसीएसआई का एक स्टडी सेंटर स्थापित करने की अपील की। स्टडी सेंटर होने से वहां के विद्यार्थियों को संस्थान से जुड़ने और कोर्स करने में आसानी होगी। 

इतना ही नहीं, आईसीएसआई लद्दाख विश्वविद्यालय के साथ जुड़कर यहां आईसीएसआई सिग्नेचर अवॉर्ड की भी शुरुआत करना चाहता है। इसमें विश्वविद्यालय से कॉमर्स में बैचलर डिग्री लेने वाले तीन टॉपर्स को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा, इन तीन टॉपर्स के लिए आईसीएसआई के कंपनी एग्जीक्यूटिव कोर्स में रजिस्ट्रेशन के दौरान पूरी  फीस माफ की जाएगी।

किन्हें मिलेगा आईसीएसआई की स्कीम का फायदा
जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विद्यार्थी, जिन्होंने कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, या फिर बैचलर डिग्री या समकक्ष प्राप्त की हो, वे सीएस फाउंडेशन और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स में रजिस्ट्रेशन के समय पूरी फीस माफ कराने के हकदार होंगे।

ये भी पढ़ें : कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए बोर्ड का ऐसा फैसला, जिसके विरोध में उतर आए देश भर के पैरेंट्स-टीचर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed