AFCAT Exam Tips: एफकैट परीक्षा 22 फरवरी से, जीएस और करंट अफेअर्स लगाएंगे नैया पार; देखें एग्जाम टिप्स
AFCAT Preparation Tips 2025: एफकैट की परीक्षा तिथियां 22 और 23 फरवरी निर्धारित है। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अब कुछ दिन का समय रह गया है तो ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिससे परीक्षा में सफल होने के लिए आपको मदद मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT Exam Tips: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट, जिसे आम बोलचाल की भाषा में एफकैट कहा जाता है, की साल 2025 की परीक्षा आगामी 22 और 23 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए ऐसी तैयारी की जरूरत होती है, जो आम पढ़ाई से परे हो। जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, आप एक ही विषय को दोहराने या आखिरी समय में तथ्यों को रटने के चक्र में फंस जाते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में सफलता सिर्फ देर तक पढ़ाई करने से नहीं, बल्कि स्मार्ट रणनीति से मिलती है। ऐसे में, कुछ गेम-चेंजिंग तरकीबें आपको अंतिम दिनों में अतिरिक्त बढ़त दिलाकर सफ सकती हैं।
सटीकता पर दें ध्यान
कुछ भी नया पढ़ने के बजाय आपने जो पढ़ा है, उसी का बार-बार रिवीजन करें। एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर दिए मॉडल पेपरों को ज्यादा से ज्यादा हल करने का प्रयास कीजिए। किसी भी एग्जाम में कामयाबी पाने के लिए पिछले वर्षों के पेपर व मॉक टेस्ट सॉल्व करने से आपको अपनी कमियों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पिछले 10 साल के पेपरों का विश्लेषण करें और सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक सूची बनाएं। रीजनिंग के प्रश्नों को 60 सेकंड के भीतर हल करने का अभ्यास करें।
माध्यम को न होने दें हावी
परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी है। ऐसे में, हिंदी माध्यम वाले छात्रों को परीक्षा थोड़ी कठिन लग सकती है, लेकिन घबराएं नहीं। मीडियम की बात दिमाग में लाएं ही न। प्रश्नों का स्तर इंटरमीडिएट के समकक्ष होता है, इसलिए अाप थोड़ा-सा कॉमन सेंस लगाकर आसानी से पेपर हल कर सकते हैं। अंग्रेजी की तैयारी के लिए शब्द और उसका अर्थ सिर्फ लिखने के बजाय, उसे किसी व्यक्तिगत संबंध से जोड़कर या मजेदार छवि बनाकर पढ़ें। इससे उन्हें लंबे समय तक याद रख सकते हैं।
करंट अफेअर्स की तैयारी
हालांकि सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न ही आपकी वास्तविक अग्नि परीक्षा हैं, लेकिन करंट अफेअर्स से जुड़े प्रश्न नैया पार लगा सकते हैं। इतिहास, भूगोल, खेल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था व पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों को आप सामान्य समझ से हल कर सकते हैं। विज्ञान के प्रश्न रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों व घटनाओं से जुड़े होंगे, इसलिए परेशान न हों। डिफेंस से जुड़े प्रश्नों को विशेष तौर पर तैयार कर लीजिए।
गणित में न होने पाए गलती
न्यूमेरिक एबिलिटी अर्थात् अंकगणितीय योग्यता से जुड़े प्रश्न हाईस्कूल स्तर के होंगे, इसलिए इस प्रकार के प्रश्नों के लिए अधिकाधिक अभ्यास कीजिए। शॉर्ट ट्रिक्स का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं, पर हां, इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X