फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Admission through entrance exam in UG and PG, then UGC-NET will be necessary in PhD

नई शिक्षा नीति : यूजी और पीजी में प्रवेश परीक्षा से दाखिला तो पीएचडी में यूजीसी-नेट होगा जरूरी

Thu, 24 Feb 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 04:54 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक आगामी शैक्षणिक सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला का नया पैटर्न होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले को लेकर अधिसूचना जारी करने वाला है। इसी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हो चुकी है।

विज्ञापन
Admission through entrance exam in UG and PG, then UGC-NET will be necessary in PhD
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से अब स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से ही मिलेगा। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में आगामी सत्र से दाखिले का पैटर्न बदलने जा रहा है।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा की पढ़ाई में गुणवत्ता, सभी को समान अवसर, हाई कटऑफ से निजात व सभी विश्वविद्यालयों के दाखिला आवेदन को सिंगल प्लेटफार्म से जोड़ने मकसद है।  
विज्ञापन


सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से अनिवार्य होगा। जबकि इस साल स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विश्वविद्यालयों को विकल्प मिलेगा। इसमें वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा या विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा से दाखिला करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आगामी शैक्षणिक सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला का नया पैटर्न होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले को लेकर अधिसूचना जारी करने वाला है। इसी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हो चुकी है।

नई शिक्षा नीति के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। जबकि स्नातकोत्तर में इस वर्ष विश्वविद्यालयों को थोड़ी राहत दी जा रही है। इस साल वे अपनी प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला कर सकेंगे। लेकिन अगले साल से एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा अनिवार्य होगी।


पीएचडी के लिए यूजीसी-नेट की अनिवार्यता:
सूत्रों के मुताबिक, पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला पैटर्न भी बदलने जा रहा है। अब पीएचडी दाखिले के लिए यूजीसी नेट की अनिवार्यता होने वाली है। फिलहाल अभी इस पर सरकार ने अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन तैयारी चल रही है। फिलहाल, विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा से पीएचडी में दाखिला देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed