{"_id":"5fcaae9e6b0def5c7759cf5a","slug":"admission-in-online-degree-and-open-and-distance-mode-by-31-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन डिग्री और ओपन एंड डिस्टेंस मोड में 31 दिसंबर तक दाखिले","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ऑनलाइन डिग्री और ओपन एंड डिस्टेंस मोड में 31 दिसंबर तक दाखिले
Sat, 05 Dec 2020 03:18 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
देश के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) प्रोग्राम में सितंबर-अक्तूबर में होने वाले दाखिले अब 31 दिसंबर तक होंगे।
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत चालू सत्र में दाखिले की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि कोविड-19 के चलते विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस मोड प्रोग्राम के तहत अभी तक दाखिले नहीं हुए हैं। पहले 30 नवंबर तक दाखिले किए जाने थे।
विज्ञापन
नए निर्देशों के तहत 31 दिसंबर तक दाखिले कर सकेंगे। हालांकि विश्वविद्यालयों को 15 जनवरी तक अपनी वेबसाइट और यूजीसी पोटर्ल पर दाखिले से जुड़ी जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
कमेंट
कमेंट X