फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ABVP demanded common counseling for admission in universities under cuet like IIT and NIT

ABVP: सीयूईटी में केंद्रीयकृत काउंसलिंग की मांग, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूजीसी चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

Sun, 30 Apr 2023 05:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 05:27 AM IST
सार

बीवीपी ने ज्ञापन में यह मांग भी की गई है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित हो रही परीक्षाओं को केवल सरकारी एवं विश्वसनीय केंद्रों पर ही आयोजित की जाए तथा देश में सीयूईटी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
ABVP demanded common counseling for admission in universities under cuet like IIT and NIT
यूजीसी

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आईआईटी व एनआईटी की तरह सीयूईटी के अंतर्गत विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कॉमन काउंसलिंग किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एबीवीपी ने शनिवार को यूजीसी चेयरमैन को एक ज्ञापन भी दिया है। एबीवीपी के अनुसार, यूजीसी चेयरमैन प्रो. एम. जगदीश कुमार ने सीयूईटी कॉमन काउंसलिंग के विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बीवीपी ने ज्ञापन में यह मांग भी की गई है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित हो रही परीक्षाओं को केवल सरकारी एवं विश्वसनीय केंद्रों पर ही आयोजित की जाए तथा देश में सीयूईटी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्य शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी चेयरमैन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीयूईटी परीक्षा के लिए और फिर विश्वविद्यालय में प्रवेश के दौरान अलग से रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क लिए जाने के कारण छात्रों पर बढ़ रहे आर्थिक दबाव के विषय को भी उठाया।
विज्ञापन


शुक्ल ने कहा है कि सीयूईटी में बड़ी संख्या में छात्र भाग ले रहे हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि प्रवेश प्रक्रिया सरल हो और काउंसलिंग व्यवस्था को अधिक आसान बनाया जाए। छात्रों की आर्थिक सुविधानुसार पूरी प्रवेश प्रक्रिया में शुल्क केवल एक बार लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed