फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   A total of 813 out of 1563 candidates appeared for the NEET UG re-exam today: NTA

NEET UG Re-Exam: नीट यूजी पुनःपरीक्षा में 813 उम्मीदवार हुए शामिल, 1563 अभ्यर्थियों के लिए हुआ था आयोजन

Sun, 23 Jun 2024 08:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 08:46 PM IST
सार

NEET UG Exam 2024: नीट यूजी परीक्षा का आज दोबारा आयोजन किया गया। परीक्षा 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। हालांकि, करीब 800 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
A total of 813 out of 1563 candidates appeared for the NEET UG re-exam today: NTA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

NEET UG Re-Exam: रविवार को 1,563 उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। एनटीए द्वारा कहा गया कि इस परीक्षा में लगभग 800 उम्मीदवार शामिल हुए हैं। एनटीए ने कहा, "आज नीट यूजी की पुनः परीक्षा में 1563 में से कुल 813 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।"

विज्ञापन
 

750 ने नहीं दी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 23 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - यूजी की पुनःपरीक्षा आयोजित की। कुल 1,563 उम्मीदवारों के लिए नीट रीटेस्ट आयोजित किया गया था। इन उम्मीदवारों को खोए हुए समय की भरपाई के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसके कारण इस निर्णय पर विवाद हुआ था। कुल 1,563 उम्मीदवारों में से 750 छात्रों ने NEET रीटेस्ट 2024 छोड़ दिया।

13 जून को एक याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र ने शीर्ष अदालत को जानकारी दी थी कि एनटीए द्वारा 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स दिए जाने का निर्णय वापस ले लिया गया है। केंद्र ने आगे बताया था कि इन उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा 23 जून को पुनः आयोजित की जायेगा, जिसका परिणाम 30 जून को घोषित किया जायेगा।

 

हालांकि, परीक्षा में शामिल होने की कोई बाध्यता नहीं थी लेकिन यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा नहीं देता है तो काउंसलिंग के लिए उसके वास्तविक अंक ही मान्य होंगे। इसका अर्थ है कि उस उम्मीदवार के ग्रेस अंकों को काउंसलिंग के लिए नहीं जोड़ा जायेगा। आज आयोजित हुई पुनः परीक्षा में 1,563 में से 813 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 750 अनुपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed