फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   9th to 12th standard virtual classes on Doordarshan Uttar Pradesh and Swayambha channel from today

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयंप्रभा चैनल पर कक्षा 9वीं से 12वीं की वर्चुअल कक्षाएं आज से

Tue, 18 Aug 2020 06:25 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 18 Aug 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
9th to 12th standard virtual classes on Doordarshan Uttar Pradesh and Swayambha channel from today

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वीडियो/वर्चुअल क्लास को शुरू करने का निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है। आपको बता दें कि यह कक्षाएं यूपी दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल-22 के जरिए शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने यह सूचना देते हुए कहा कि 9वीं से 11वीं तक की कक्षाएं स्वंय प्रभा चैनल-22 पर सुबह 11 से 1 बजे तक चलेंगी। वहीं जिन छात्रों से यह कक्षाएं छूट जाती हैं, तो वे इनका दोबारा प्रसारण शाम 4:30 बजे से 6 :30 बजे तक देख सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं की क्लासेस यूपी दूरदर्शन पर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक और 2:30 बजे से 3:00 बजे तथा 3:30 से 5:00 बजे तक और अंतिम कक्षा 5:00 से 6:30 बजे तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा कि इस वीडियो/वर्चुअल क्लाससे का प्रचार किया जाए। वहीं उन्होंने आगे कहा कि सभी शिक्षक इस प्रसारण को देखें, जिससे छात्रों कि शंका और जिज्ञासाओं का समाधान करने में सुविधा रहे। वहीं सभी प्रधानाध्यापक शिक्षकों के व्हाट्सअप ग्रुप में इन निर्देशों को डालें।


साथ ही उन्होंने कहा कि इस वीडियो/वर्चुअल क्लास की समय सारिणी का प्रचार किया जाए जिससे इसकी सूचना छात्रों तक पहुंच सके। वहीं अभिभावकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए अभिभावक संघ को जरिया बनाया जाए। समय सारिणी और कक्षा के अनुसार छात्रों द्वारा विडियों देखने की जानकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक के निदेशालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed